भोपाल में बिजली दफ्तर पहुंचे किसान:बोले- 3 दिन में बदलो जला ट्रांसफार्मर, रोज 10 घंटे दो बिजली,केस भी वापस लो – Farmers Arrived At The Electricity Office In Bhopal, Demanding: “replace The Burnt-out Transformer Within 3 Da
खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की समस्या, जले ट्रांसफार्मर और अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने अब बिजली कंपनी के सामने अपनी मांगें रखी हैं। भारतीय किसान संघ ने साफ कहा है कि किसानों को रोजाना 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलनी चाहिए और जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हफ्तों इंतजार नहीं कराया जाना चाहिए। संगठन ने इसके लिए तीन दिन की समयसीमा तय करने की मांग की है। गुरुवार को भोपाल के प्रकाश भवन में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बैठक में बिजली विभाग के मुख्य सचिव मनीष सिंह, विशेष गढ़पाले और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग मौजूद रहे। किसान संघ ने बिजली व्यवस्था की खामियों को उठाते हुए कहा कि इनका सीधा असर खेती और सिंचाई पर पड़ रहा है।
जले ट्रांसफार्मर के लिए किसानों पर नहीं पड़े आर्थिक बोझ
किसान संघ की सबसे प्रमुख मांग है कि जले हुए ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी खुद बदलकर दे। ओवाईटी योजना के तहत किसानों से इसके लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं लिया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक वितरण केंद्र पर कम से कम 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का बैंक बनाया जाए, ताकि खराब ट्रांसफार्मर तीन दिन के भीतर बदले जा सकें। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की गई है।
बिना सहमति बढ़ाई मोटर की क्षमता तो वापस करो
किसान संघ ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी शर्तों पर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि किसानों की उपस्थिति और सहमति के बिना जिन बिजली कनेक्शनों की हॉर्स पावर क्षमता बढ़ाई गई है, उन्हें तत्काल पहले जैसी स्थिति में किया जाए। कनेक्शन देने में लागू 45 मीटर की बाध्यता भी खत्म करने की मांग की गई है। किसानों को उनकी जरूरत, दूरी और मोटर की क्षमता के आधार पर कनेक्शन मिलना चाहिए।
बिजली चोरी के केस वापस लेने की मांग
किसान संघ ने किसानों के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के प्रकरणों को बिना शर्त वापस लेने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद होनी चाहिए। बिजली आपूर्ति का समय स्थानीय किसानों से चर्चा करके तय किया जाए, ताकि सिंचाई प्रभावित न हो।
यह भी पढ़ें-एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत: अब दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पेपर में पुरानी व्यवस्था लागू
स्मार्ट मीटर के बिलों की भी हो जांच
संगठन ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद घरेलू बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायतों को भी उठाया। मांग की गई कि मीटर की गणना और बिलिंग व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अलावा जर्जर बिजली लाइनें, टूटे और झुके खंभे तथा जमीन के नजदीक लटकते तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। पीएम-कुसुम योजना में सोलर पैनल लगाने के लिए पोर्टल पर अस्थायी बिजली कनेक्शन की अनिवार्यता खत्म करने और उद्यानिकी किसानों को मीटर सहित 24 घंटे बिजली देने वाले कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
भारतीय किसान संघ ने अधिकारियों से सभी 13 मांगों का समयबद्ध निराकरण करने की अपेक्षा जताई है। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी
