Mathura News:संत प्रेमानंद महाराज गुरु का जन्मदिन मनाने पहुंचे – Saint Premanand Maharaj Arrived To Celebrate His Guru’s Birthday

गुरु संत गौरांगी शरण महाराजके चंदन लगाते संत प्रेमानंद।
November 14, 2026

गुरु संत गौरांगी शरण महाराजके चंदन लगाते संत प्रेमानंद।
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज अपने गुरु गौरांगी शरण महाराज के जन्मदिन पर उनके आश्रम वराह घाट स्थित श्रीराधा वाटिका पैदल पहुंचे। उन्होंने गुरु पूजन कर पदों का गायन किया। इसके बाद वह अपने आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की परिक्रमा मार्ग में जबर्दस्त भीड़ लग गई। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारों से गूंज उठा।
शनिवार सुबह करीब 4.45 बजे को संत प्रेमानंद महाराज पुलिस और शिष्यों के सुरक्षा के घेरा के बीच यमुना पार स्थित अपने यमुना विहार आश्रम से कार से परिक्रमा मार्ग तक आए। परिक्रमा मार्ग में वह कार से उतरे और पदयात्रा करते हुए वराह घाट स्थित गुरु संत गौरांगी शरण महाराज के आश्रम राधावाटिका पहुंचे। शिष्यों द्वारा संत प्रेमानंद के गुरु के जन्मदिन पर आश्रम को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों से सजाया गया। सं
त प्रेमानंद ने अपने गुरु का पूजन किया। उन्होंने गुरु के चरण धोकर मस्तक पर चंदन लगाया। पुष्प माला एवं पटका धारण किया। इसके बाद पदों का गायन किया। यहां से गुरु द्वारा दिया गया आशीर्वाद एवं प्रसाद लेने के बाद संत प्रेमानंद रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद यहां से सुबह करीब 7.40 बजे आश्रम से पैदल परिक्रमा तक निकले। इसके बाद कार से पुन अपने यमुना पार स्थित यमुना विहार आश्रम पहुंचे।
इस बीच संत के वृंदावन आगमन पर उनके अनुयायियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं मार्ग पर रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्तजन झूमते नजर आए। लंबे समय बाद संत दर्शन कर महिला भक्त भावुक हो गईं तो युवक राधे-राधे और श्रीहरिवंश के जयकारे लगाने लगे। संत की सुरक्षा पहले की तुलना में सख्त नजर आई।
November 14, 2026
VIDEO: राजेश हत्याकांड: पुलिस जांच पर परिजनों को ऐतराज।
November 14, 2026
वर्कशॉप में बसें खा रही धूल विस्तार त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बसों में सीट मिलने की उम्मीद थी लेकिन बसों की कमी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर डिपो की वर्कशॉप में करीब 40 से 50 बसें महीनों से खड़ी हैं। इन बसों में दो बैटरियां लगती […]
November 14, 2026
स्कॉर्पियो में लगा दी आग विस्तार दिवाली की रात भाजपा नेता की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में शुक्रवार को एत्माद्दौला पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकाश नगर, नुनिहाई निवासी भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर का आरोप है कि पुरानी रंजिश में दीप सेंगर उर्फ पंचानंद, कौशल सेंगर, पिंटू […]
