रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मध्यप्रदेश:पूर्व गृह मंत्री के पैर छूते दिखे वर्दीधारी पुलिस अधिकारी; वीडियो वायरल, क्यों उठ रहे सवाल? – Madhya Pradesh Police Officer Touches Feet Of Bjp Leader Narottam Mishra Video Viral
मुरैना

मध्यप्रदेश:पूर्व गृह मंत्री के पैर छूते दिखे वर्दीधारी पुलिस अधिकारी; वीडियो वायरल, क्यों उठ रहे सवाल? – Madhya Pradesh Police Officer Touches Feet Of Bjp Leader Narottam Mishra Video Viral

November 24, 2026


Madhya Pradesh police officer touches feet of bjp leader narottam Mishra video viral

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर छूते दिखा पुलिस अधिकारी
ग्राफिक

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरोत्तम मिश्रा के कथित तौर पर पैर छूते एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुरैना में पदस्थ रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वर्दी पहने हुए ही पूर्व गृह मंत्री के पैर छुए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों के आचरण और अनुशासन की स्थिति को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विवाह समारोह का घटनाक्रम

पूरा मामला 21 नवंबर का है, जब पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के नाती का विवाह समारोह मुरैना में हुआ था। इस मांगलिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल होने पहुंचे थे। 

कार्यक्रम के दौरान जब पूर्व गृह मंत्री कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी वहां तैनात रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला उनके पास आए। उन्होंने अपनी वर्दी में ही पूर्व मंत्री के पैर छूकर प्रणाम किया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ये भी पढ़ें: ग्यारस की आतिशबाजी से बिगड़ी हवा: भोपाल में एक्यूआई 70 अंक उछला, प्रदेश के 4 शहरों में 300 पार पहुंचा स्तर

आचरण पर उठे सवाल

शादी के इस घटनाक्रम का वीडियो सार्वजनिक होते ही पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। खाकी वर्दी में किसी राजनीतिक नेता के पैर छूने के व्यवहार को लेकर अनुशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X