रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मनाली में सिर्फ 1300 रुपये में रहना-खाना, चूल्हे से तैयार सात्विक भोजन, सनी देओल भी आते हैं यहां
वायरल

मनाली में सिर्फ 1300 रुपये में रहना-खाना, चूल्हे से तैयार सात्विक भोजन, सनी देओल भी आते हैं यहां

November 26, 2026


Last Updated:

Cheapest Hotel in Manali : सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक शिमला-मनाली जाते हैं. मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है. हालांकि अभी उतनी बर्फबारी नहीं हुई है. मनाली में बजट में होटल में मिल जाए तो फिर क्या कहना. सीजन में रेट बढ़ जाते हैं. मनाली के पास एक ऐसा होम स्टे भी है जहां पर बॉलीवुड सुपर स्टार सनी देओल आते-जाते रहते हैं. इसी होम स्टे के पास वॉटरफॉल भी है. इस होम स्टे में चूल्हे का बना खाना भी मिलता है. सिर्फ 1300 रुपये में रहने-खाने की व्यवस्था है. इस होम स्टे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Budget Hotels in Manali : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली ब्यास नदी के किनारे बसा शहर है. यहां पूरे साल पर्यटक आते हैं. सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. यह लेह का प्रवेशद्वार भी है. मनाली में होटल बहुत महंगे मिलते हैं. यहां के आसपास गांवों में जन्नत हैं. इन्हीं गांवों में चूल्हे का बना पारंपरिक भोजन मिलता है. घर से दूर अपनेपन का अहसास मिलता है. ऐसा ही एक गांव हैं जाना. इस गांव में सिर्फ 1300 रुपये में रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध है. इतना ही नहीं, इस होम स्टे में बॉलीवुड सुपर स्टार सनी देओल भी आ चुके हैं. इस होम स्टे का नाम है : सागर ठाकुर ढाबा.

मनाली से 36 किलोमीटर दूर जाना वॉटरफॉल है. यह वॉटरफॉल बहुत फेमस है. मनाली से करीब डेढ़ घंटे का रास्ता है. जाना गांव प्रकृति का अनमोल खजाना है. वॉटरफॉल के पास ही सागर ठाकुर ढाबा है. इस ढाबे में चूल्हे से बना पहाड़ी फूड मिलता है. थाली का रेट 250 रुपये है और होम स्टे समेत इसका एक रात का खर्च सिर्फ 1300 रुपये है.

इस होम स्टे में विडों के साथ कुल 4 कमरे हैं. इन कमरों की खिड़कियों से पहाड़ों का सुंदर सा नजारा दिखाई देता है. इस होम स्टे के पास ही वॉटरफॉल है. इसी वॉटरफॉल के व्यू के साथ पर्यटक सागर ठाकुर ढाबा में पहाड़ी भोजन का स्वाद चखते हैं. हिमाचल की देसी थाली में राजमा, कढ़ी, काठू का साग और बिच्छू बूटी की चटनी और मक्के की रोटी थाली में परोसी जाती है. होम स्टे के एक कमरे में तीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जाना वॉटरफॉल में एक खास तरह का आनंद मिलेगा. हिमाचली गांव की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है. अगर मनाली में बजट में होटल नहीं मिल रहा तो आप जाना गांव जा सकते हैं. सागर ठाकुर ढाबे को सुमिता ठाकुर चलाती हैं. पर्यटकों को देसी खाना खिलाती हैं. हिमाचल का पारंपरिक फूड सिडू और लिंगड़ की अचार भी यहां पर आपको खाने को मिलेगा.

सुमिता ठाकुर के पति रमेश ठाकुर का कहना है कि हम कैपिंग भी करवाते हैं. हमारा होम स्टे भी है. ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. सुमिता ठाकुर बताती हैं कि पिछले 15 साल से वो इस ढाबे को चला रही हैं. लोकल फूड बनाती हैं. ग्राहक 9 बजे के बाद से आना शुरू होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X