शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाईं माधुरी दीक्षित की ‘होने वाली बहू’? जानिए कौन हैं अरिन नेने की रुमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी
लाइफ़स्टाइल

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाईं माधुरी दीक्षित की ‘होने वाली बहू’? जानिए कौन हैं अरिन नेने की रुमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी

November 9, 2026


Nene Rumoured Girlfriend Khushi : माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन नेने आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. लेकिन इस बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में वह एक खास लड़की के साथ पहुंचे, तो लोगों की नजरें उन पर टिक गईं. अरिन के साथ नजर आईं इस लड़की का नाम खुशी बताया जा रहा है. पार्टी में दोनों ने साथ में पोज दिए और माधुरी दीक्षित व डॉ. श्रीराम नेने के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर खुशी को माधुरी की होने वाली बहू तक कहा जाने लगा. अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर खुशी कौन हैं और अरिन के साथ उनका क्या रिश्ता है?

Image Credit: Instagram-khusshi.up

अरिन के साथ पार्टी में पहुंचीं खुशी, माधुरी के साथ भी खिंचवाई तस्वीर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उनके बड़े बेटे अरिन भी मौजूद थे. लेकिन अरिन अकेले नहीं आए थे. उनके साथ खुशी भी थीं. पार्टी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आए. पपराजी के सामने साथ पोज देने के बाद खुशी ने माधुरी और डॉ. नेने के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.

माधुरी जहां गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, वहीं अरिन और खुशी भी एथनिक आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे. दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आते ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं.

Image Credit: Instagram-khusshi.up

खुशी के एक पोस्ट पर अरिन ने किया था ऐसा कमेंट
अब सवाल है कि खुशी और अरिन के रिश्ते की चर्चा आखिर शुरू कहां से हुई? दरअसल, सोशल मीडिया पर खुशी की एक पुरानी पोस्ट को लेकर भी बातें हो रही हैं. एशियानेटन्‍यूज के खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि खुशी ने अरिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने ‘#2years#bless’ लिखा था. इस पर अरिन ने कमेंट किया था- ‘My heart’.

इस कमेंट के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. सोशल मीडिया यूजर्स इसे दोनों के करीब होने का संकेत मान रहे हैं. हालांकि, अरिन या खुशी ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कहा है. इसलिए दोनों को कपल कहना अभी जल्दबाजी होगी.

Image Credit: Instagram-khusshi.up

कौन हैं खुशी? ज्यादा जानकारी नहीं है सार्वजनिक
खुशी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके परिवार, पढ़ाई या प्रोफेशन को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी जरूर चर्चा में है. बता दें कि खुशी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरों से भरा हुआ है. अरिन के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. खास बात यह है कि खुशी ने माधुरी दीक्षित के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है. इससे उनकी और माधुरी की मुलाकात की झलक मिलती है.

Image Credit: Instagram-khusshi.upखुशी ने माधुरी की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मां बहन’ के सेट पर भी पहुंची थीं. वहां से उन्होंने फिल्म का क्लैपबोर्ड हाथ में लेकर एक तस्वीर पोस्ट की थी. वहीं, अरिन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक मिरर सेल्फी भी है, जिसमें दोनों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता है.

फिल्मी दुनिया में भी दिलचस्पी रखते हैं अरिन
माधुरी दीक्षित के बेटे होने के बावजूद अरिन ने हमेशा अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद किया है. वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं. हालांकि, फिल्मों की दुनिया से उनका थोड़ा जुड़ाव जरूर रहा है. अरिन ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. माधुरी भी कई मौकों पर बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को सामान्य माहौल में बड़ा करने की कोशिश की है. वह चाहती थीं कि बच्चे अपनी पसंद से अपना करियर चुनें और अपनी पहचान खुद बनाएं.

डिस्क्लेमर: इस खबर में अरिन नेने और खुशी के रिश्ते को लेकर दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों व पोस्ट पर आधारित है. दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए उन्हें कपल या खुशी को माधुरी दीक्षित की होने वाली बहू कहना फिलहाल अटकल मात्र है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X