मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा:चचेरे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, रात में सोते समय किया हमला – Sensational Revelation In Murder Mystery: Cousin Himself Hatched The Murder Plot

मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा
October 29, 2026

मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा
चांदोख गांव में हुए विश्वप्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह राजावत के अंधे कत्ल की गुत्थी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, उसका पुलिस ने महज 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे चचेरे भाई शीतल राजावत ने की थी।
मामूली विवाद बना हत्या की वजह
मिहोना थाना पुलिस के मुताबिक, वीपी सिंह और आरोपी शीतल के तबेले एक-दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। अगस्त 2021 में दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो चुकी थी। हत्या से ठीक एक दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी के गोंडा से गाय निकलने के दौरान एक खंभा गिर गया था। शीतल का कहना था कि खंभा गाय ने गिराया, जबकि वीपी सिंह ने आरोप लगाया कि खंभा शीतल ने जानबूझकर गिराया है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
ये भी पढ़ें- दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: सर्दी-जुकाम का इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
आधी रात को दबे पांव पहुंचा आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी बताई, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वीपी सिंह गोंडा में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान शीतल कथित तौर पर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले रस्सी के जरिए वीपी सिंह का गला घोंटने की कोशिश की। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो वीपी सिंह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर गर्दन पर वार कर दिया।
हत्या के बाद मिटाना चाहता था सबूत
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने वीपी सिंह का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी गोंडा के पीछे बने खाली प्लॉट में फेंक दी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी शीतल राजावत को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मिहोना थाना प्रभारी रोहित गुप्ता के मुताबिक, पुलिस टीम ने मामले का खुलासा 48 घंटे के भीतर करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
November 12, 2026
भिंड: घर के नीचे 100 साल पुराना तहखाना! अचानक धंसा फर्श, 16 फीट नीचे गिरी महिला, खजाना मिला?
November 8, 2026
भिंड में डेयरी पर खाद्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। विस्तार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को ग्राम मसूरी में स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर एक क्विंटल मिलावटी मावा जब्त किया जांच अभियान के दौरान विभाग की टीम ने मौके से रिफाइंड पामोलिन तेल और वनस्पति घी का 30 किलोग्राम मिश्रण भी […]
November 6, 2026
मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत विस्तार भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में बुधवार दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही 11 वर्षीय छात्रा को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच […]
