शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मलाई से पहले पनीर, फिर बनाएं घी, पहले नहीं देखी ऐसी रेसिपी, आसान है तरीका
लाइफ़स्टाइल

मलाई से पहले पनीर, फिर बनाएं घी, पहले नहीं देखी ऐसी रेसिपी, आसान है तरीका

November 5, 2026


Last Updated:

शहरों में भी अब शुद्ध खान-पान देखने को नहीं मिलता. त्योहारों में तो मिलावटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. पनीर से लेकर घी सब में मिलावटी देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर घर पर ही घी या पनीर बना लिया जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती. सबसे अच्छी बात यह है कि मलाई से घी और पनीर दोनों एकसाथ बनाए जा सकते हैं. बस इसकी रेसिपी पता होना चाहिए. इस दिवाली पर आप घर बैठे मलाई से घी-पनीर दोनों एकसाथ बना सकते हैं.

घर पर बनाई चीजों में शुद्धता होती है, एक खास स्वाद होता है. खुशबू होती है. शुद्धता बाजार में नहीं मिलती. खान-पान की चीजों में त्योहारों पर सबसे ज्यादा मिलावट होती है. ऐसे में त्योहार पर घर पर पनीर-मिठाई और दानेदार घी बनाना सबसे अच्छा विकल्प है. मलाई से घी या मलाई से पनीर बनाने की रेसिपी तो आप सभी ने देखी होगी. क्या आपने कभी मलाई से घी-पनीर एकसाथ बनते हुए देखा है? जी हां! मलाई से पहले पनीर, फिर घी बना सकते हैं. आइये जानते हैं पूरी रेसिपी………..

मलाई से पनीर और घी बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 दिन तक मलाई इकट्ठी कर लें. मलाई को हमेशा फ्रिज में रखें. जब मलाई से घी या पनीर बनाना हो तो मलाई को फ्रिज से निकालकर 4-5 घंटे के लिए बाहर रख दें. मलाई को फेंटते हुए बड़े बर्तन में डालें. इसमें पानी बिल्कुल न मिलाएं. अब इसे सीधा गैस पर गर्म करेंगे. धीमी आंच पर चलाते हुए मलाई को गर्म करें. मलाई को चलाते रहें. तली पर लगने पर न पाए अन्यथा महक आने लगेगी. अब मलाई को फाड़ने के लिए विनेगर या नींबू का रस लें. दो चम्मच विनेगर और दो चम्मच पानी मिला लें. मलाई को अच्छे से फाड़ लें.

विनेगर मिलाते ही मलाई फट जाएगी. मलाई में पनीर और घी दोनों साथ नजर आएंगे. ऊपर पनीर तैरता नजर आएगा और नीचे घी. यानी पनीर ऊपर आ जाएगा. अब एक कढ़ाही लें. इसी में मलाई को छन्नी से पनीर और घी को अलग-अलग कर लें. छन्नी पर पनीर ऊपर आ जाएगा. अब पनीर को पानी डालकर धो लीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब पनीर को एक साफ कपड़े में रख लें. सफेद सूती कपड़े में पनीर को अच्छे से निचोड़ लें. पनीर से पानी अच्छे से निकाल लें. इससे पानी को अच्छा शेप देने में मदद मिलेगी. पनीर से निकले पानी को फेंके नहीं. उसे कढ़ाही में घी में डाल दें. जब पनीर को एक-डेढ़ घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब अच्छे से ठंडा हो जाए पनीर के पीस काट लीजिए.

अब एक गिलास पानी लीजिए. उसे कढ़ाही में रख दीजिए. अब पानी-घी को अलग करने के लिए कढ़ाही को 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. चार-पांच घंटे बाद गिलास को कढ़ाही से निकाल दीजिए. अब पानी और घी अलग हो जाएंगे. अब इस घी को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें.

खुरचन को धीमी आंच में पकाते रहें. धीरे-धीरे चलाते रहें. धीमी आंच में पकाएंगे तो 10 मिनट में घी बनकर तैयार हो जाएगा. घी में अच्छी खुशबू आए, इसके लिए इसमें दालचीनी या नींबू की पत्तियां मिला सकते हैं. अब इस खुरचन को छन्नी से छान लें. इस तरह से मलाई से पनीर और घी दोनों बनकर तैयार हो जाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X