घूमने गए थे लद्दाख, छोड़ आए कचरे का ढेर, प्लास्टिक देख भड़के लोग बोले- ये दिल्ली-NCR वालों का कमाल है!
Last Updated:
लद्दाख के घाटा लूप्स स्थित एक अनोखे मंदिर में लोग श्रद्धा के तौर पर पानी की बोतलें चढ़ाते हैं. लेकिन अब यहां प्लास्टिक की बोतलों का ढेर लग गया है. वायरल वीडियो में ब्लॉगर ने लोगों से अपील की है कि पानी चढ़ाएं, बोतलें नहीं और पर्यावरण बचाएं.
Viral Video : लद्दाख की खूबसूरत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और खतरनाक घुमावदार रास्ते हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. लेकिन इसी खूबसूरत इलाके से सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान और परेशान कर रहा है. दरअसल मनाली से लेह जाने वाले हाईवे पर स्थित घाटा लूप्स में एक ऐसा मंदिर है, जहां लोग फूल-माला या मिठाई नहीं, बल्कि पानी से भरी प्लास्टिक की बोतलें चढ़ाते हैं. इसके पीछे एक बेहद भावुक कहानी जुड़ी है, लेकिन अब यही परंपरा पर्यावरण के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है.
आखिर क्यों पानी की बोतलें चढ़ाते हैं लोग?
घाटा लूप्स की इस अनोखी परंपरा के पीछे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बीच प्रचलित एक कहानी है. बताया जाता है कि साल 1999 के आसपास एक ट्रक इस सुनसान और बर्फीले रास्ते पर खराब हो गया था. ट्रक का हेल्पर मदद लेने के लिए गया, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते वापस नहीं लौट सका. वहीं, ड्राइवर कई दिनों तक बिना खाने-पीने के वहां फंसा रहा. आखिरकार प्यास के कारण उसकी जान चली गई.
बताया जाता है कि इस दुखद घटना के बाद राहगीरों और ट्रक चालकों ने उसकी याद में वहां एक छोटा-सा मंदिर बनाया. इसके पीछे भावना थी कि भविष्य में इस रास्ते से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे. धीरे-धीरे लोग यहां पानी की बोतलें चढ़ाने लगे और यह सिलसिला एक परंपरा बन गया.
वायरल वीडियो में दिखा प्लास्टिक की बोतलों का अंबार
हाल ही में एक ब्लॉगर मनीष जब सरचू से लेह की ओर जा रहे थे, तो घाटा लूप्स के पास इस मंदिर को देखकर रुक गए. उन्होंने आसपास का नजारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलें बिखरी दिखाई देती हैं. बोतलों का ढेर देखकर ऐसा लगता है मानो यह खूबसूरत जगह कूड़ाघर में बदल गई हो.
View this post on Instagram
