शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महासमुंद में भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल – Horrific Road Accident In Mahasamund: Car Rams Into Truck From Behind, Two Women Killed, Three Injured
महासमुंद

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल – Horrific Road Accident In Mahasamund: Car Rams Into Truck From Behind, Two Women Killed, Three Injured

October 30, 2026


Horrific road accident in Mahasamund: Car rams into truck from behind, two women killed, three injured

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास हुआ, जहां ओडिशा के संबलपुर से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी के राजनांदगांव जिले का निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे हाईवे पर यातायात सामान्य किया जा सके। मृत महिलाओं के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के साथ ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X