अवैध सूदखोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मामलों में करोड़ों के लेन-देन के दस्तावेज और गला हुआ सोना जब्त
अवैध सूदखोरी और सोना-चांदी गिरवी रखकर कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बसना पुलिस ने रायपुर के मोवा से कुलदीप सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर 160 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, बैंक पासबुक और जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।
