रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मातम में बदलीं शादी की खुशियां:डांस करते वक्त सेना के जवान को आया हार्टअटैक, मौत; पत्नी के साथ बरात में आए थे – Army Soldier Dies Of Heart Attack While Dancing At Cousin’s Wedding In Saharanpur
मेरठ

मातम में बदलीं शादी की खुशियां:डांस करते वक्त सेना के जवान को आया हार्टअटैक, मौत; पत्नी के साथ बरात में आए थे – Army Soldier Dies Of Heart Attack While Dancing At Cousin’s Wedding In Saharanpur

November 26, 2026


Army Soldier Dies of Heart Attack While Dancing at Cousin’s Wedding in Saharanpur

सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

विस्तार

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए सेना के जवान दुष्यंत कुमार (32) की डांस करते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ बरात में डांस कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

पत्नी के साथ डांस कर रहे थे दुष्यंत, अचानक गिरे

नागल थाना क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर निवासी दुष्यंत कुमार कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आए थे। मंगलवार रात उनके चाचा रणपाल के बेटे देव की शादी का समारोह नागल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था। बरात नागल के ताजपुर निवासी लड़की पक्ष की ओर से आयोजित समारोह में पहुंची थी। दुष्यंत भी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए थे।

समारोह के दौरान वह पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत सहारनपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हार्टअटैक आने की बात कहते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: जयंत का मुस्लिम दांव: टिकट देने के बयान से रालोद-भाजपा में हलचल, सिवालखास-थानाभवन-बागपत में बदलेगा सियासी गणित

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X