शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मान सरकार की बड़ी सौगात:घनौर विधानसभा में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जनता को समर्पित, 316 गांवों को मिलेगा लाभ – Two Water Treatment Plants Dedicated To The Public In Ghanaur Assembly Constituency
पटियाला

मान सरकार की बड़ी सौगात:घनौर विधानसभा में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जनता को समर्पित, 316 गांवों को मिलेगा लाभ – Two Water Treatment Plants Dedicated To The Public In Ghanaur Assembly Constituency

November 2, 2026


Two water treatment plants dedicated to the public in Ghanaur assembly constituency

जल शोधन संयंत्रों का उद्धाटन

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पटियाला जिले के घनौर विधानसभा क्षेत्र के मंडोली गांव में दो आधुनिक जल शोधन संयंत्र जनता को समर्पित किए। इन संयंत्रों का निर्माण 432.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इन परियोजनाओं से पांच विधानसभा क्षेत्रों के करीब 4.50 लाख लोगों और 75 हजार परिवारों को साफ पेयजल मिलेगा। 

316 गांवों को मिलेगा लाभ

यह परियोजना पटियाला और फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र के 316 गांवों को लाभ पहुंचाएगी। इन परियोजनाओं के तहत 752 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। मुख्यमंत्री भगंवत मान ने कहा कि लंबे समय से इन गांवों के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। भूजल में फ्लोराइड और भारी धातुओं की अधिक मात्रा से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। 

अब नहरी पानी को आधुनिक तकनीक से शोधित कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और भूजल पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर इन गांवों की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। मंडोली और पबरी के संयंत्रों पर क्रमश: 266.20 करोड़ और 166.46 करोड़ रुपये खर्च हुए। इन संयंत्रों की संयुक्त जलशोधन क्षमता 69 एमएलडी बताई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X