रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

मिशन समर्थ 5.0:अब पढ़ाई होगी आसान और मजेदार – Mission Samarth 5.0: Learning Will Now Be Easy And Fun

November 26, 2026


गणित, विज्ञान और अंग्रेजी को रोचक ढंग से पढ़ाने के सिखाए गुर

मोहाली। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 में मिशन समर्थ 5.0 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पंजाब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के की-रिसोर्स पर्सन (केआरपी) ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर तैयार करना है, जो अपने जिलों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान गणित को गतिविधियों से समझाने, विज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से पढ़ाने और अंग्रेजी में विद्यार्थियों की भाषा क्षमता बढ़ाने के तरीके बताए गए। साथ ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त सहयोग देने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को वर्कबुक और टीचर मैनुअल के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल संजीव कंबोज मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X