बॉलीवुड सितारों के लुक को लेकर अक्सर चर्चा होती है। अब जिस सेलेब को लेकर चर्चा हो रही है, वह शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हैं। 18 नवंबर को मीरा मुंबई में हुए ‘द अर्थशॉट प्राइज’ में नजर आईं। यहां वह शानदार ब्लू आउटफिट में नजर आईं। यहां उनके आउटफिट या किसी दूसरी महंगी चीज के बजाए उनके पेट पर नजर आ रहे स्ट्रेच मार्क्स ने फैंस का ध्यान खींचा। मीरा ने इन मार्क्स को छिपाने की कोशिश नहीं की बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज दिए।