महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का अंत क्रिकेट जगत के लिए भावुक पल बन गया है। करीब दो दशक तक इस लीग में अपने नेतृत्व, शांत स्वभाव और मैच फिनिश करने की क्षमता से पहचान बनाने वाले माही अब खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उन्हें आईपीएल 2027 से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है। उनके इस नए सफर की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, इरफान पठान और दिनेश कार्तिक समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी के साथ बिताए पलों को याद किया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी खास अंदाज में उन्हें विदाई दी।