शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुंबई में प्रोड्यूसर से जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने के लिए कहूंगा :इमरान – I Will Ask The Producer In Mumbai To Shoot The Film In Jaunpur: Imran
जौनपुर

मुंबई में प्रोड्यूसर से जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने के लिए कहूंगा :इमरान – I Will Ask The Producer In Mumbai To Shoot The Film In Jaunpur: Imran

November 20, 2026


I will ask the producer in Mumbai to shoot the film in Jaunpur: Imran

फिल्म का प्रमोशन करते अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और सह अभिनेता व पूर्व आईएए

जौनपुर। बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए बृहस्पतिवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज का मैदान प्रशंसकों से खचाखच भर गया। फिल्म गन मास्टर जी9 के प्रमोशन के लिए पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और सह अभिनेता पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का लोगों ने स्वागत किया। इमरान हाशमी ने जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने का वादा किया तो मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि मुंबई जाकर प्रोड्यूसर से जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने को कहूंगा। दोपहर बाद अभिषेक सिंह की अगुवाई में सितारों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। पॉलीटेक्निक और वाजिदपुर तिराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा और कोतवाली होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

सुबह 11 बजे से ही प्रशंसकों का जुटना शुरू हो गया था। मैदान भरने के बाद सड़क तक भीड़ लग गई। कई लोग छतों, दीवारों और पेड़ों पर चढ़कर कार्यक्रम देखते नजर आए। सितारों के पहुंचते ही इमरान-इमरान के नारों से मैदान गूंज उठा। मंच से इमरान ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कहा कि जौनपुर के लोगों का इतना प्यार और उत्साह देखकर दिल खुश हो गया। यहां के लोगों का प्यार कभी नहीं भूल सकता। जल्द दोबारा जौनपुर आने का भी वादा किया।

वहीं, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नमस्ते जौनपुर, आई लव यू कहकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने यहां के अपनापन और उत्साह की सराहना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X