शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:भिंड से लापता पांच लाख की पांच भैंस चकरनगर में मिलीं – Five Buffaloes Worth Five Lakh Rupees, Which Had Gone Missing From Bhind, Were Found In Chakarnagar

November 20, 2026


चकरनगर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से लापता हुईं पांच लाख रुपये कीमत की तीन भैंस और दो पड़िया चकरनगर थाना क्षेत्र के नगला कढोरी गांव में बंधी मिलीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों पशुओं को मुक्त कराकर उनके मालिक के सुपुर्द कर दिया।

भिंड के किशन की गढ़िया गांव निवासी रामप्रसिंह ने बताया कि उनकी तीन भैंस और दो पड़िया दो नवंबर को खेत से लापता हो गईं थीं। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने ऊमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को सूचना मिली कि उनके पशु नगला कढोरी गांव निवासी गोली के घर में बंधे हैं।

रामप्रसिंह गांव पहुंचे तो पांचों पशु वहां मिले। आरोप है कि पहचान बताने के बावजूद उन्हें पशु सौंपने से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने चकरनगर थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पशुओं को मुक्त कराकर मालिक को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि किसान ने फसल नष्ट करने के कारण पशुओं को बांध लिया था। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X