रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुक्तेश्वर से 80 साइकिलिस्टों ने भरी दौड़:दस जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेंगे, मसूरी में होगा समापन – Mtb Challenge Competition Inaugurated In Mukteshwar
नैनीताल

मुक्तेश्वर से 80 साइकिलिस्टों ने भरी दौड़:दस जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेंगे, मसूरी में होगा समापन – Mtb Challenge Competition Inaugurated In Mukteshwar

November 20, 2026


MTB Challenge competition inaugurated in Mukteshwar

मुक्तेश्वर में एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 80 प्रतिभागियों की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है। शुक्रवार को मुक्तेश्वर से शुरू हुई प्रतियोगिता 10 जिलो से होकर 658 किलोमीटर का सफर तय करके 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।

हैदराबाद के भारतीय सेना में तैनात राकेश ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में शुरू हुई साइकिलिंग दौड़ में शामिल होना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर का मौसम बहुत अच्छा है। हिमाचल प्रदेश के डेविड ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को साइकिलिंग के क्षेत्र आगे आने का मौका मिलेगा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश साहसिक खेलों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि साइकिलिंग प्रतियोगिता 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह ढैला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केएमवीएन एमडी विनीत तोमर, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, जीएम मनीष कुमार, विमल चौधरी, नितिन राणा, कीर्ति आर्या, चिराग बोहरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। े

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X