रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:शहीद स्मारक देख भावविभोर हुए पर्यटक वीरों को किया नमन – Tourists, Deeply Moved Upon Seeing The Martyrs’ Memorial, Paid Tribute To The Brave Heroes
अंबाला

Ambala News:शहीद स्मारक देख भावविभोर हुए पर्यटक वीरों को किया नमन – Tourists, Deeply Moved Upon Seeing The Martyrs’ Memorial, Paid Tribute To The Brave Heroes

November 29, 2026


Tourists, deeply moved upon seeing the Martyrs' Memorial, paid tribute to the brave heroes.

शहीद स्मारक

अंबाला। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का शहीद स्मारक बना है। इसे देखने के लिए प्रदेश भर से पर्यटक पहुंच रहे हैं। स्मारक की गैलरियों में दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शित हैं। मूर्तियां आगंतुकों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर रही हैं।

कुरुक्षेत्र से पहुंचे पर्यटक जसवीर ने स्मारक की सभी गैलरियों का अवलोकन किया। गाइड के माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की गाथा जानी। जसवीर ने कहा कि यह स्मारक नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का माध्यम है।

रिद्धिमा और अरविंद कुमार ने भी परिवारों के साथ स्मारक का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे ऐतिहासिक घटनाक्रमों को उत्सुकता से देखा। आगंतुकों ने इसे गुमनाम वीरों के त्याग की जीवंत धरोहर बताया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X