शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुजफ्फरनगर:स्कूल के मैदान में खेलते समय अचानक गिरा कक्षा चार का छात्र, अस्पताल में मौत – Class 4 Student Dies After Collapsing While Playing At School In Muzaffarnagar
मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर:स्कूल के मैदान में खेलते समय अचानक गिरा कक्षा चार का छात्र, अस्पताल में मौत – Class 4 Student Dies After Collapsing While Playing At School In Muzaffarnagar

October 31, 2026


Class 4 Student Dies After Collapsing While Playing at School in Muzaffarnagar

हार्ट अटैक, प्रतीकात्मक
– फोटो : Adobe Stock Photos

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रायपुर नंगली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खेलते समय कक्षा चार का 10 वर्षीय छात्र अचानक गिर गया। शिक्षक और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से मौत होने की बात कही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पटेल जयंती कार्यक्रम के बाद मैदान में खेल रहे थे बच्चे

रायपुर नंगली के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बच्चे स्कूल के मैदान में खेलने लगे। इसी दौरान ग्रामीण प्रमोद कुमार का 10 वर्षीय बेटा निहाल भी अन्य बच्चों के साथ दौड़कर खेल रहा था।

खेलते-खेलते निहाल अचानक मैदान में गिर पड़ा। उसे गिरता देख साथी बच्चे घबरा गए। शिक्षकों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाया और उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित

स्थानीय डॉक्टर ने निहाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद निहाल को मृत घोषित कर दिया।

हृदय गति रुकने से मौत की बात

निहाल के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने के कारण बेटे की मौत होने की जानकारी दी। स्कूल में खेलते समय अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X