मेरठ:अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत, दूसरे का हाथ कटकर अलग; हालत गंभीर – Meerut: Two Brothers Struck By The Ahmedabad Express; One Died, The Other Had His Arm Severed
November 1, 2026
घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग।
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर टीपीनगर थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने शनिवार शाम अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो सगे भाई शिवम व आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई का हाथ कट गया, जबकि दूसरे के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आर्यन (20) की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर। विस्तार परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने केरल के कन्नूर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद नेपाली युवक जयनारायण को भी पकड़ लिया है। दोनों पैन्नूर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर रह रहे थे। सर्विलांस की […]
up politics ग्राफिक्स विस्तार चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ने मेरठ समेत पश्चिम की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी मैदान में मिठाई बांटकर खुशी जताई। अब नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सवाल है कि मेरठ की सात […]
पुलिस ने नकारे लाला मोहम्मदपुर में मकान कब्जे के आरोप कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव में दो पक्षों के बीच नाली की निकासी को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में मकान पर कब्जा करने और बेचने का दबाव बनाने के आरोप निराधार पाए गए हैं। गांव निवासी मोहन ने पड़ोसियों पर मकान कब्जाने और […]