मेरठ:’तुम कितने ही पैसे ले लो, मुझे अपने पांच हजार से मतलब’, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड हुआ ये बड़ा अधिकारी – Meerut: ‘take As Much Money As You Want, I Only Care About My Five Thousand’ — Senior Official Suspended
November 22, 2026
सस्पेंड सुनील कुमार शर्मा।
विस्तार
मेरठ आवास एवं विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। रिश्वत के लिए पैसे के लेनदेन को लेकर वीडियो वायरल होने और शासन से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शनिवार को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव आवास एवं विकास परिषद राकेश कुमार सिंह की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, मामले में उप आवास आयुक्त लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है और जोनल आयुक्त आरोप पत्र दाखिल करेंगे।
– ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप, तहरीर दी संवाद न्यूज एजेंसी मवाना। गांव किशनपुर बिराना में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने विवाहिता हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। […]
सरूरपुर। गांव रासना निवासी रामदत्त त्यागी ने मंदिर में लगातार हो रही चोरियों की एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार उनके मंदिर के दानपात्र के ताले चार बार तोड़े जा चुके हैं। चोरों ने बिजली के औजार से कुंडा काटकर दानपात्र से हजारों रुपये निकाल लिए। कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर का घंटा […]