मैहर:अमरपाटन में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव संपन्न, शस्त्र पूजन के बाद निकला भव्य पथ संचलन – Sangh’s Vijayadashami Celebration Concludes; Grand Ceremonial March Follows The Worship Of Weapons
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अमरपाटन खंड की ओर से रविवार, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालभारती विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अमरपाटन खंड एवं नगर के स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ की परंपराओं, अनुशासन और संगठनात्मक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत संघ की परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन के साथ हुई। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर परंपराओं का निर्वहन किया गया। विजयादशमी उत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
पढे़ं: अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त
शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन
शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में कतारबद्ध होकर स्वयंसेवकों ने निर्धारित अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए संचलन में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की एकजुटता और अनुशासन देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से समाज में संगठन, समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
संघ की परंपराओं के अनुरूप हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विजयादशमी उत्सव का विशेष महत्व माना जाता है। संघ की स्थापना भी वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर शस्त्र पूजन, स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण और पथ संचलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अमरपाटन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भी स्वयंसेवकों ने संघ की परंपराओं और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में खंड एवं नगर के स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
