गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

मोटा अनाज गरीब का नहीं, स्वस्थ व्यक्ति का अनाज :पूरन प्रकाश – Coarse Grains Are Not The Food Of The Poor, But The Food Of The Healthy: Puran Prakash

November 19, 2026


– मिलेट्स महोत्सव में जुटे किसानों ने दिखाई उत्पादों के स्टॉलों में रुचि

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। कृषि भवन परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव मनाया गया। इसमें किसानों ने मिलेट्स से बने उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। विधायक पूरन प्रकाश ने किसानों से मोटे अन्न का उत्पादन और प्रयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

पूरन प्रकाश ने कहा कि मोटा अनाज गरीब का नहीं, स्वस्थ व्यक्ति का अनाज है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज को खानपान में शामिल करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सीडीओ पूजा गुप्ता ने मिलेट्स को थाली में वापस लाने को असली पोषण बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वाईके शर्मा ने ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी और सांवा के पोषण लाभ गिनाए। उन्होंने बताया कि इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व शुगर, रक्तचाप और कुपोषण को नियंत्रित करने में सहायक हैं।

मिलेट्स उत्पादों के लगे स्टॉल

महोत्सव में मिलेट्स से बने लड्डू, दलिया, बिस्किट और खिचड़ी जैसे उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। किसानों ने इन उत्पादों का अवलोकन किया और व्यंजनों का स्वाद भी चखा। स्टॉलों पर किसानों की खासी रुचि देखने को मिली। उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने कृषि निवेशों की उपलब्धता और वितरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X