गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने जीता अंडर-13 टूर्नामेंट का खिताब – Css Cricket Academy Wins The Under-13 Tournament Title

November 19, 2026


मुरादाबाद। करण सिंह अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम ने यूथ क्रिकेट एकेडमी को 36 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसएस ने 35 ओवर में 252 रन बनाए। जवाब में यूथ क्रिकेट एकेडमी की टीम 216 रन पर आउट हो गई।

ताजपुर माफी स्थित सीएसएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसएस की ओर से मन्नान उमर ने 93 रन बनाए। समर्थ अग्रवाल ने 46, दिव्यांश शर्मा ने 33 और शुऐब खान ने 32 रनों का योगदान दिया। यूथ की ओर से संदीप, अथर्व और रुद्रांश ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से इश्लोक ने 36, काव्यांश ने 34 और देवांश ने 33 रन बनाए। सीएसएस के पार्थ ने तीन विकेट लिए, जबकि शुऐब खान और समर्थ अग्रवाल को दो-दो विकेट मिले। शुऐब खान को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

समापन पर डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। मन्नान उमर को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, संदीप यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शुऐब खान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और समर्थ अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार मिला।

इस मौके पर शिवम शर्मा, अजीत, मिर्जा दानिश आलम, नितिन गुप्ता, गुलजार वाजिद, अमन लिट, बदरुद्दीन सिद्दीकी, एकेडमी के निदेशक करण सिंह, प्रबंधक कुशल यादव, मुख्य प्रशिक्षक मोबिन मलिक, हम्माद अनवर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X