शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:अखबार में लिपटी शराब, शरीर पर टेप से चिपकाकर तस्करी… ऐसा जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान – Liquor Being Smuggled Into Bihar Hidden Inside Handbags 33 Smugglers Including Women Arrested In Chandauli
चंदौली

यूपी:अखबार में लिपटी शराब, शरीर पर टेप से चिपकाकर तस्करी… ऐसा जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान – Liquor Being Smuggled Into Bihar Hidden Inside Handbags 33 Smugglers Including Women Arrested In Chandauli

November 4, 2026


Liquor being smuggled into Bihar hidden inside handbags 33 smugglers including women arrested in chandauli

चंदौली पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी गिरोह के सदस्य।

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। वहीं, शराब तस्करी के लिए आरोपियों ने भी अनोखा तरीका निकाला था। पुलिस से बचने के लिए शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से चिपकाया जाता था। पुरुष इन्हें पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में रखते थे, जबकि महिलाएं पर्स, सूटकेस और कपड़ों के साथ शरीर पर टेप से चिपकाकर शराब की बोतलें बिहार ले जाती थीं। चंदौली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय शराब तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में छापा मारकर 520.7 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें विभिन्न ब्रांड की 2234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच शामिल हैं। इसके अलावा शराब बिक्री के 37,690 रुपये नकद, एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल और एक मोपेड भी बरामद की गई।

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह पुलिस टीम के साथ सकलडीहा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक चालक वाहन मोड़कर भाग निकला, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति फिसलकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के सुमंत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से शराब बरामद हुई।

पूछताछ में उसने वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में शराब की बड़ी खेप जमा होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। सीढ़ियों के नीचे बने दरवाजे से अंदर पहुंची पुलिस को कम रोशनी में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शराब की बोतलों की पैकिंग करते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X