बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम – Father And Son Run Over By A Car Die On The Spot In Amroha
अमरोहा

यूपी:अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम – Father And Son Run Over By A Car Die On The Spot In Amroha

November 18, 2026


Father and son run over by a car die on the spot In Amroha

amroha road accident

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा में शादी समारोह में काम करके बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद तहसील के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 

हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश सैनी (55) शादी समारोहों में कारीगर का काम करते थे। मंगलवार को वह बछरायूं रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 25 वर्षीय बेटा कौशल सैनी भी था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X