बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:युवक की हत्या में तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट – No Case Registered Even Three Days After The Youth’s Murder

November 18, 2026


उझारी। कस्बे के ढबारसी रोड स्थित आम के बाग में गला रेतकर की गई ट्रक के हेल्पर मोबिन (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अब्दुल रशीद का बेटा मोबिन तीन दिन पहले ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और बुधवार को उसका गला रेता शव आम के बाग में मिला था। वारदात के बाद से मृतक की पत्नी महताब और उसके दो मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X