शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले को सपा सांसद सनातन पांडेय ने बताया सही, बोले- मुलायम ने संविधान बचाया – Up Sp Mp Sanatan Pandey Justifies Decision To Order Firing On Kar Sevaks Says Mulayam Saved Constitution
बलिया

यूपी:कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले को सपा सांसद सनातन पांडेय ने बताया सही, बोले- मुलायम ने संविधान बचाया – Up Sp Mp Sanatan Pandey Justifies Decision To Order Firing On Kar Sevaks Says Mulayam Saved Constitution

November 10, 2026


UP SP MP Sanatan Pandey justifies decision to order firing on kar sevaks says Mulayam saved Constitution

सनातन पांडेय

विस्तार

समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा और संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था। उनका यह फैसला बिल्कुल सही था। भाजपा तीन दशक से अधिक समय से इस घटना का राजनीतिकरण कर जनता को गुमराह कर रही है।

सांसद सनातन पांडेय सोमवार को पांडेपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय विवादित स्थल पर अदालत का स्थगन आदेश था। ऐसे में वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी थी।

भाजपा के नैरेटिव पर उठाए सवाल

सनातन पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से 1990 की घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने भाजपा के नैरेटिव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उसके शासनकाल में हुए बड़े आंदोलनों के दौरान गोली चलाने के आदेश के लिए कौन जिम्मेदार था।

उन्होंने कहा कि यदि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था तो यह बिल्कुल सही कार्रवाई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भारतीय सेना की तैनाती के बावजूद कारसेवक विवादित स्थल तक कैसे पहुंच गए। इसके लिए केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X