शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:कैश लेकर लखनऊ आने वाले कूरियरों की रेकी करने वाला गिरफ्तार, ऑटो चलाने के दौरान जुटाई थी जानकारी – Up: Man Who Conducted Surveillance On Couriers Arriving In Lucknow With Cash Arrested; He Had Gathered Informa
लखनऊ

यूपी:कैश लेकर लखनऊ आने वाले कूरियरों की रेकी करने वाला गिरफ्तार, ऑटो चलाने के दौरान जुटाई थी जानकारी – Up: Man Who Conducted Surveillance On Couriers Arriving In Lucknow With Cash Arrested; He Had Gathered Informa

November 12, 2026


UP: Man who conducted surveillance on couriers arriving in Lucknow with cash arrested; he had gathered informa

अमृतलाल गिरफ्तार

विस्तार

गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कैश कूरियरों की रेकी कर गिरोह के सदस्यों को जानकारी देने वाले अमृतलाल पाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह कूरियरों के आने-जाने का समय, रास्ते और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाकर गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे लूट की रकम में हिस्सा मिलता था।

एसटीएफ के मुताबिक अमृतलाल पहले गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कूरियरों को अपनी ऑटो से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान उसे कूरियरों की आवाजाही और उनके इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की जानकारी हो गई थी। अधिक रुपये कमाने के लालच में उसने सौरभ यादव और दिनेश चंद्र यादव से संपर्क किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई।

अमृतलाल कूरियरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी गिरोह को देता था। उसकी सूचना पर गिरोह के सदस्य चारपहिया वाहन से कूरियरों को टक्कर मारकर गिराते थे। इसके बाद लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर पिस्टल का भय दिखाकर नकदी लूट लेते थे। अमृतलाल मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में वह गोमतीनगर में रह रहा था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X