शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:ड्यूटी के दौरान पंप हाउस में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, पहुंची पुलिस; परिजनों में मातम – Employee Found Hanging In Pump House While On Duty Police Arrive Scene Family Mourning In Sonbhadra
सोनभद्र

यूपी:ड्यूटी के दौरान पंप हाउस में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, पहुंची पुलिस; परिजनों में मातम – Employee Found Hanging In Pump House While On Duty Police Arrive Scene Family Mourning In Sonbhadra

November 9, 2026


Employee found hanging in pump house while on duty police arrive scene family mourning in sonbhadra

माैके पर माैजूद भीड़ और पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित लक्ष्मण नगर में विश्वकर्मा मंदिर के पास पंप हाउस में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां ड्यूटी पर तैनात 21 वर्षीय कर्मचारी इबरार खान का शव पंप हाउस के अंदर लोहे की रेलिंग से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान पिपरी सोनवानी, डिबुलगंज निवासी इबरार खान पुत्र पप्पू खान उर्फ मोहम्मद साहब खान के रूप में हुई। वह पिछले एक वर्ष से लक्ष्मण नगर स्थित एलएंडटी के पंप हाउस में कार्यरत था। रविवार को उसकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक थी। 

रात में अगली शिफ्ट के कर्मचारी पंप हाउस पहुंचे तो अंदर उसका शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लोहे की रेलिंग से लटका मिला। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और सुपरवाइजर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को रेणुसागर स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X