शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर – Up: Major Road Accident In Dehradun; Four People From Saharanpur
सहारनपुर

यूपी:देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, कार के ऊपर पलट गया तेज रफ्तार कंटेनर – Up: Major Road Accident In Dehradun; Four People From Saharanpur

November 4, 2026


UP: Major road accident in Dehradun; four people from Saharanpur

विश्वेष कपूर अपनी पत्नी निशा और बेटे के साथ। दूसरी तस्वीर में विश्वेष की मां किरण कपूर।

विस्तार

देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विश्वेष कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और चालक नीरज शामिल हैं। छह साल के मासूम बेटे माहेर की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहे थे। यह परिवार सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल धाम कॉलोनी निवासी विश्वेष कपूर का था, जो अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ छोटे भाई दीपेश कपूर के घर देहरादून जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, विश्वेष के छोटे भाई की पत्नी गर्भवती हैं और इसी के चलते परिवार देहरादून जा रहा था। कार बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकली थी।

इस भीषण हादसे में विश्वेष कपूर (38), उनकी पत्नी निशा कपूर (38), किरण कपूर (63) और कार चालक नीरज की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार छह वर्षीय माहेर कपूर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उसे रेस्क्यू कर लिया गया है और वह सुरक्षित है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X