शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पीईटी परीक्षा के चलते इन जिलों में 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानें पूरा अपडेट – Schools From Classes 1 To 12 Have Been Declared Holiday In Several Districts Of Up Due To Pet Exam
बाराबंकी

यूपी:पीईटी परीक्षा के चलते इन जिलों में 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानें पूरा अपडेट – Schools From Classes 1 To 12 Have Been Declared Holiday In Several Districts Of Up Due To Pet Exam

October 29, 2026


Schools from classes 1 to 12 have been declared holiday in several districts of UP due to PET exam

UP School Closed

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन के चलते शुक्रवार को पांच जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इनमें अंबेडकरनगर, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ शामिल हैं।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

लखनऊ में 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्तूबर को जिले के सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में सभी प्रधानाचार्यों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

पीईटी की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X