सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:मामी का भांजे से अफेयर, पति ने पत्नी का कत्ल कर गड्ढे में गाड़ दी लाश; प्रेमी ने इसलिए दिया मामा का साथ – Up Crime: Husband Kills Wife Over Nephew Affair Burying Her Body In Field With Nephew’s Help
अमरोहा

November 16, 2026

अमरोहा के सैदनगली के गांव चकुनी की रहने वाली अनीता (32) की हत्या करने के बाद पति नेमपाल ने गवां स्थित अपने भांजे के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पांच नवंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने गांव लौट गया और पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

अनीता के भाई की ओर से दर्ज गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को उसके पति पर शक हुआ। पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ में पति ने हत्या कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी पति और भांजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर लिया। 

UP Crime: Husband Kills Wife Over Nephew Affair Burying Her Body in Field with Nephew’s Help

अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी मानू सिंह सैनी ने 11 नवंबर को थाने में अपनी बहन अनीता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अनीता 4-5 नवंबर से लापता है। 

UP Crime: Husband Kills Wife Over Nephew Affair Burying Her Body in Field with Nephew’s Help

हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी ओर पति थाना सैदनगली के गांव चकुनी निवासी नेमपाल ने बताया कि अनीता बिना बताए घर से लापता हुई है। मानू सिंह ने बहन के पति पर हत्या का आशंका जताई थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस का अनीता के पति नेमपाल पर शक गहराता गया लेकिन वह पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

UP Crime: Husband Kills Wife Over Nephew Affair Burying Her Body in Field with Nephew’s Help

अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पांच नवंबर को वह गंवा स्थित भांजे के घर गया। जहां पत्नी अनीता की हत्या की और घर के पीछे खेत में छह फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। 

UP Crime: Husband Kills Wife Over Nephew Affair Burying Her Body in Field with Nephew’s Help

अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निशानदेही के बाद रविवार को हसनपुर पुलिस गंवा पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी नेमपाल के भांजे के खेत पर गई। वहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव निकाला गया। पुलिस ने आरोपी पति नेमपाल और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X