सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाहजहांपुर:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के व्रत का पारण, छठ महापर्व का हुआ समापन – Women Break Their 36-hour Fast By Offering Prayers To The Rising Sun On Chhath Puja In Shahjahanpur
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के व्रत का पारण, छठ महापर्व का हुआ समापन – Women Break Their 36-hour Fast By Offering Prayers To The Rising Sun On Chhath Puja In Shahjahanpur

November 16, 2026


Women break their 36-hour fast by offering prayers to the rising sun on chhath puja in Shahjahanpur

खन्नौत घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में छठ महापर्व पर सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान खन्नौत नदी स्थित घाट पर सुबह से ही व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की भीड़ जुटने लगी। सर्दी के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी के साथ लोक आस्था के महापर्व का समापन हो गया। 

इससे पहले रविवार शाम को महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की थी। खरना की पूजा के बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का समापन हुआ। इस दौरान घाट पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। 

महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की सलामती के लिए एक-दूसरे की मांग भरी। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस तरह चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X