शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:मामी ने मारकर संदूक में छिपाई लाश, दो दिन बाद मामा ने ठिकाने लगाया; इसलिए किया तीन साल की मासूम का कत्ल – Up: Uncle And Aunt Arrested For Killing 3-year-old Niece Over Property Dispute In Etah
एटा

यूपी:मामी ने मारकर संदूक में छिपाई लाश, दो दिन बाद मामा ने ठिकाने लगाया; इसलिए किया तीन साल की मासूम का कत्ल – Up: Uncle And Aunt Arrested For Killing 3-year-old Niece Over Property Dispute In Etah

November 8, 2026


UP: Uncle and Aunt Arrested for Killing 3-Year-Old Niece Over Property Dispute in Etah

etah murder
ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन साल की राधिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सगे मामा दीपक और मामी पूजा को गिरफ्तार किया है। प्लॉट खरीदने के विवाद में दोनों ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया था।

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को मलावन थाने में सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। 

घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X