शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’मेरी पत्नी और दो बेटियां जल रही हैं…पानी लाओ, उन्हें बचा लो’; मदद के लिए गली-गली भागता रहा बेबस साजिद – Up Shamli Fire Tragedy: Mother And Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, Lpg Cylinder Blast
शामली

November 20, 2026

यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पास में ही गैस के दो सिलिंडर रखे थे। रेगुलेटर से गैस लीक कर रही थी इस वजह से जब शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली तो सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया।

UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast

अग्निकांड के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिलिंडरों में धमाके की वजह से कमरे की छत भी गिर गई। इस वजह से मां और बेटियों को भागने का मौका नहीं मिला। इसी कमरे में परिवार खाना भी बनाता था। आग में गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।

UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast

कैडी गांव में लगी आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात में कैड़ी निवासी साजिद अपने दोनों बेटों रेहान (9) और अशरफ (4) के साथ मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। साजिद की पत्नी शाहिदा शाहिदा (36) और दो बेटियां अदन (13) व माहिरा (11) आगे के कमरे में सो रही थीं। 

UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast

अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों कमरों के बीच में आंगन है। रात करीब 12 बजे अचानक शाहिदा वाले कमरे आग लग गई। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर साजिद की आंख खुली। उस समय शाहिदा के कमरे से आग की भयंकर लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर भागा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

UP Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Burnt Alive After Short Circuit, LPG Cylinder Blast

अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गैस के दो सिलिंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस वजह से किसी की हिम्मत कमरे तक जाने की नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। आग बुझने के बाद मलबे से पहले माहिरा, फिर अदन और अंत में शाहिदा का शव निकाला गया। डीएम प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X