शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:पंपू के पीसीआर मामले में अदालत ने लगाई तारीख – Court Sets A Date In The Pampu Pcr Case
शामली

Shamli News:पंपू के पीसीआर मामले में अदालत ने लगाई तारीख – Court Sets A Date In The Pampu Pcr Case

November 20, 2026


Court sets a date in the Pampu PCR case

कैराना समाचार-करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पंपू-पुलिस

कैराना (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मामले में बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय में सुनवाई हुई।

अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 नवंबर तय की है। वहीं, शुक्रवार को तिहाड़ जेल में बंद शूटर योगेश टूंडा और दीपक डबास के पीसीआर आवेदन पर सुनवाई होगी।

26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से लौटते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी सुमित और मोहित को मार गिराया था। इसके अलावा सत्यम कादियान, आर्यन संधू और साजिश में शामिल राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तीनों को भगोड़ा घोषित कराकर उनकी संपत्ति कुर्क कराई थी।

हत्याकांड की साजिश में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा और दीपक डबास, दिनेश करालिया तथा करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को भी आरोपी बनाया गया है। सोमवार को योगेश टूंडा और दीपक डबास बुलेटप्रूफ जैकेट व हथकड़ी-बेड़ियों में अदालत में पेश हुए थे।

पुलिस ने दोनों के पीसीआर के लिए आवेदन किया था, लेकिन समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय की थी। अब शुक्रवार को दोनों के पीसीआर मामले में सुनवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X