मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने रामकथा में शामिल होने की जताई इच्छा, एक्स पर किया पोस्ट – Raja-bhaiya-wife-bhanvi-singh-ram-katha-kunda-post
प्रतापगढ़

यूपी:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने रामकथा में शामिल होने की जताई इच्छा, एक्स पर किया पोस्ट – Raja-bhaiya-wife-bhanvi-singh-ram-katha-kunda-post

November 17, 2026


raja-bhaiya-wife-bhanvi-singh-ram-katha-kunda-post

भानवी कुमारी
– फोटो : Samvad

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में मंगलवार से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय रामकथा शुरू हो रही है। इसी बीच जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कथा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे विश्वास है कि मेरे हजूर (रघुराज प्रताप सिंह) मेरी इस धार्मिक इच्छा का सम्मान करेंगे। मुझे इस पुण्य आयोजन में शामिल होने का मौका देंगे, ताकि पूरे परिवार को इसका लाभ मिल सके। यह रामकथा परिवारों को जोड़ने और रिश्तों में विश्वास जगाने का अवसर बने।”

गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। भानवी सिंह ने नवंबर 2022 में क्रूरता के आधार पर दिल्ली की साकेत अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X