Auraiya News:बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर किए पार – Thieves Broke The Lock Of A Locked House And Made Off With Cash And Jewelry
औरैया। ब्रह्मनगर चौकी के पास सैनिक कॉलोनी में बंद मकान से चोरों ने नकदी और जेवर चुरा लिए। यह दो दिन में चौकी के पास दूसरी घटना है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सैनिक कॉलोनी निवासी रेहाना अपने देवर की शादी में शामिल होने रविवार को ताला बंद करके गई थीं। सोमवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर रेहाना ने देखा कि ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से करीब 90 हजार रुपये नकद और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
