रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:शादी में रोटी नहीं मिली तो छिड़ गई जंग, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर; देखें वीडियो – Bread Dispute At Wedding Turns Violent Guests And Villagers Clash Video Goes Viral
मथुरा

यूपी:शादी में रोटी नहीं मिली तो छिड़ गई जंग, बाराती-घराती में जमकर चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर; देखें वीडियो – Bread Dispute At Wedding Turns Violent Guests And Villagers Clash Video Goes Viral

November 26, 2026


Bread Dispute at Wedding Turns Violent Guests and Villagers Clash Video Goes Viral

शादी में बवाल

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव पमारी में शादी की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब समारोह में रोटी नहीं मिलने को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर कुर्सियां फेंकी गईं और ईंट-पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुए बवाल से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के पमारी गांव का है। गांव निवासी कल्याण सिंह की बेटी की शादी थी। आगरा के खेरिया मोड़ इलाके से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान रोटी नहीं मिलने पर बाराती और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के आमने- सामने आते ही जमकर कुर्सियां चलीं। ईंट-पत्थर उठाकर फेंकने के वीडियो भी सामने आए हैं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर दिया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचकर घराती और बरातियों को शांत कराया। वहीं, दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि रोटी को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया था। दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X