शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:साक्षी महाराज बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखलाईं, मसूद को ट्रीटमेंट की जरूरत, अखिलेश के लिए कही ये बात – Up: Sakshi Maharaj Says Anti-national Forces Are Rattled; Masood Needs Medical Treatment
उन्नाव

यूपी:साक्षी महाराज बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखलाईं, मसूद को ट्रीटमेंट की जरूरत, अखिलेश के लिए कही ये बात – Up: Sakshi Maharaj Says Anti-national Forces Are Rattled; Masood Needs Medical Treatment

November 11, 2026


UP: Sakshi Maharaj says anti-national forces are rattled; Masood needs medical treatment

सांसद डॉ. साक्षी महाराज

विस्तार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह दे डाली। साथ ही अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर इसे देर आए दुरुस्त आए की संज्ञा दी।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया है कि दिवाली हो या प्रदूषण, यह मानवजनित रोग है। इस पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पलटवार किया। गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तबसे राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखला गई हैं। कहा कि भैंसा, बकरा चौराहे पर काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता है, दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे बयान देने वालों को (मसूद) को ट्रीटमेंट की जरूरत है। इनको किसी पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन आते-आते बड़ी देर कर दी। कम से कम चुनाव के समय अखिलेश ने इस सदमार्ग को ग्रहण किया। रामलला आशीर्वाद देंगे ये तो मुझे नहीं पता लेकिन आशीर्वाद लेना उनका अधिकार है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X