भरथना। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ब्लॉक भरथना की 11 नवंबर को प्रस्तावित मासिक बैठक दीपावली एवं भैया दूज के पर्व के चलते स्थगित कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम राही ने बताया कि अब बैठक 11 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे महावीर नगर स्थित रामवती चिंताराम इंटर कॉलेज में होगी। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है। (संवाद)