शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; हजारों रुपये का नुकसान – Fire Breaks Out At A Plywood Factory In Hapur Fire Brigade Brings It Under Control In Time
हापुड़

यूपी:हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; हजारों रुपये का नुकसान – Fire Breaks Out At A Plywood Factory In Hapur Fire Brigade Brings It Under Control In Time

November 9, 2026


Fire breaks out at a plywood factory in Hapur fire brigade brings it under control in time

hapur fire
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव सिखेड़ा स्थित श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हापुड़ निवासी दीपांशु गोयल की गांव सिखेड़ा में श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री है। रविवार देर रात फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान छोड़े गए रॉकेट के कारण आग लगी। 

सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र गढ़ से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर फैक्ट्री के एक कोने में रखी लकड़ी जलती मिली। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X