शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी का मौसम:बारिश-हवाएं थमने के बाद पारा चढ़ने का अनुमान, प्रदेश में समय से पहले हो सकती है कोहरे की दस्तक – Up: Temperatures Are Forecast To Rise After Rain And Winds Subside, And Fog May Arrive Ahead Of Schedule.
लखनऊ

यूपी का मौसम:बारिश-हवाएं थमने के बाद पारा चढ़ने का अनुमान, प्रदेश में समय से पहले हो सकती है कोहरे की दस्तक – Up: Temperatures Are Forecast To Rise After Rain And Winds Subside, And Fog May Arrive Ahead Of Schedule.

October 31, 2026


UP: Temperatures are forecast to rise after rain and winds subside, and fog may arrive ahead of schedule.

यूपी में अर्नब चक्रवात का असर।
।

विस्तार

विभाग के अनुसार, रविवार से अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के आसार हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। बारिश थमने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।

बारिश के चलते शनिवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही। बारिश के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को गोरखपुर में 63.8 मिमी, सिद्धार्थनगर में 62.2 मिमी, बस्ती में 57.2 मिमी, महाराजगंज में 56.6 मिमी और मथुरा में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X