रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी :पीसीएस-प्री छह दिसंबर को, 8.90 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सभी शहरों में बनाया गया परीक्षा केंद्र – Pcs-pre To Be Held On December 6; 8.90 Lakh Candidates To Take The Exam; Examination Centers Set Up In All Cit
प्रयागराज

यूपी :पीसीएस-प्री छह दिसंबर को, 8.90 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सभी शहरों में बनाया गया परीक्षा केंद्र – Pcs-pre To Be Held On December 6; 8.90 Lakh Candidates To Take The Exam; Examination Centers Set Up In All Cit

November 28, 2026


PCS-Pre to be held on December 6; 8.90 lakh candidates to take the exam; examination centers set up in all cit

यूपीपीएससी, UPPSC

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीपीसीएस प्री-2026 की परीक्षा छह दिसंबर (रविवार) को आयोजित होगी। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 1978 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। आयोग ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिलों के अधिकारियों के साथ आयोग के अधिकारी पहले ही बैठक कर चुके हैं। सभी केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है, जिसे सीधे आयोग से जोड़ा जाएगा। आयोग स्तर से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

आयोग की ओर से बताया गया है कि 728 पदाें के लिए यह परीक्षा हो रही है। इसमें बदलाव भी हो सकता है क्योंकि प्री के रिजल्ट आने तक पदों की संख्या में वृद्धि या कमी हो सकती है। यह परीक्षा दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11.30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा तिथि के पांच दिन पहले यानी एक दिसंबर को अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X