मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रतलाम:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पुलिया से कार गिरने पर एक की मौत; पत्नी व दो बेटे घायल – Another Accident On The Delhi-mumbai Expressway: Car Falls Off A Culvert; One Person Killed
रतलाम

रतलाम:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पुलिया से कार गिरने पर एक की मौत; पत्नी व दो बेटे घायल – Another Accident On The Delhi-mumbai Expressway: Car Falls Off A Culvert; One Person Killed

November 17, 2026


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 60 वर्षीय साबिर अली की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। परिवार मुंबई से कानपुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, साबिर अली पिता हसन अली अपनी पत्नी नसीमा (50), बेटे सैफ (30) और जैद (25) के साथ कार (एमएच-34-एटी-8114) से मुंबई से कानपुर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम वालारुंडी के पास कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- स्कूल बना अखाड़ा: छात्र के पिता-भाई ने स्पोर्ट्स टीचर को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप

पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को निकाला

एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम को दुर्घटना की जानकारी मिली तो उसने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और पुलिया के नीचे उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चारों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साबिर अली को मृत घोषित कर दिया।

शिवगढ़ थाने के एसआई इशाक मोहम्मद खान के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में कार अनियंत्रित होने से हादसा होना सामने आया है। घायलों का इलाज जारी है। मृतक का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव मुंबई ले जाएंगे। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

15 दिन में एक्सप्रेस-वे पर चार हादसे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले 15 दिनों में चार बड़े हादसे सामने आए हैं। इनमें तेज रफ्तार और लापरवाही को संभावित कारण बताया जा रहा है।



  • 1-2 नवंबर: रतलाम टोल नाके से करीब दो किलोमीटर दूर एक कार 25 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में मुंबई निवासी दीपरंजन पांडे (42), उनकी पत्नी रंजना (38), बेटी आयशा (12) और बेटा आवेश (9) घायल हुए थे। परिवार मुंबई से लखनऊ जा रहा था।


  • 5 नवंबर: जावरा के नीमन बायपास के पास जीएसटी अधिकारी प्रवीण मीणा की कार पुलिया से करीब 25 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे में राजस्थान के गंगानगर निवासी प्रवीण (40), उनकी पत्नी संतोष (37) और दोनों बेटे घायल हुए थे। परिवार गुजरात से गंगानगर जा रहा था।


  • 11 नवंबर: जावरा क्षेत्र के बड़ायला के पास कार रेलिंग से टकरा गई थी। हादसे में उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी राजबाबू वर्मा (45) और उनकी पत्नी रिशु (42) घायल हुए थे, जबकि बेटे सागर (13) और बेटी विधि की मौत हो गई थी। परिवार गुजरात के वडोदरा से उन्नाव जा रहा था।

इन घटनाओं के बीच मंगलवार को वालारुंडी के पास हुए हादसे में एक और व्यक्ति की जान चली गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिया से नीचे गिरी कॉल को जेसीबी की मदद से निकल गया

पुलिया से नीचे गिरी कार

पुलिया से नीचे गिरी कॉल को जेसीबी की मदद से निकल गया

पुलिया से नीचे गिरी कार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X