शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:दीपावली पर रेलवे की खास तैयारी, अजमेर मंडल के 3 स्टेशनों पर 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी – Railways’ Mega Plan For Diwali: Platform 1 At Abu Road Station Converted Into A Holding Area
सिरोही

राजस्थान:दीपावली पर रेलवे की खास तैयारी, अजमेर मंडल के 3 स्टेशनों पर 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी – Railways’ Mega Plan For Diwali: Platform 1 At Abu Road Station Converted Into A Holding Area

November 6, 2026


दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। अजमेर मंडल के अजमेर, आबूरोड और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशनों को भीड़ प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रहेगा। यहां सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था भी की गई है।

आबूरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर बनाया होल्डिंग एरिया

रेलवे की कार्ययोजना के तहत आबूरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 को होल्डिंग एरिया के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ को अनियंत्रित होने से रोकना और ट्रेन आने से पहले यात्रियों को व्यवस्थित रखना है। वहीं, अजमेर स्टेशन पर टेंट, रोशनी और जरूरी सुविधाओं से युक्त अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि स्टेशन पर आवाजाही में परेशानी न हो।

24 घंटे सक्रिय रहेगा वॉर रूम, CCTV से निगरानी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देश पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। अजमेर, आबूरोड और उदयपुर सिटी स्टेशनों पर 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आरपीएफ और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी स्टेशन परिसरों में यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखेंगे। अजमेर और उदयपुर सिटी स्टेशनों पर अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

टिकट काउंटरों पर भी बढ़ाई जाएगी व्यवस्था

त्योहार के दौरान टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारों को नियंत्रित करने के लिए टिकट बिक्री और यात्रियों की संख्या की नियमित समीक्षा की जाएगी। जरूरत के अनुसार व्यस्त समय में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा एटीवीएम पर 24 घंटे फैसिलिटेटर तैनात रहेंगे।

यात्रियों की शिकायतों और उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेल मदद सेवा भी चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी।

विशेष ट्रेनें चलेंगी, नियमित ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

दीपावली पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ से राहत मिले और उनका सफर सुरक्षित व सुविधाजनक बना रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X