राजस्थान:धौलपुर मंडी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; दुकानदारों में अफरा-तफरी – Rajasthan Dholpur Fruit Market Massive Fire In Plastic Pipes

धौलपुर मंडी में लगी आग
November 1, 2026

धौलपुर मंडी में लगी आग
धौलपुर की शहर की फल मंडी में गुरुवार को प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। निहालगंज थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
मंडी में मची अफरा-तफरी
फल मंडी में आग की लपटें उठती देख व्यापारियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं को देखते हुए कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। मंडी में रखे प्लास्टिक पाइप आग की चपेट में आ गए। प्लास्टिक जलने से उठे काले धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की चिंता बढ़ गई।
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
आग लगने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। वहीं, निहालगंज थाना पुलिस और यातायात पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद मंडी में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें: धौलपुर जेल में हिस्ट्रीशीटर का तांडव: जेल प्रहरी से मारपीट कर हाथ में काटा, 21 मामलों में नामजद है आरोपी
निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी सामने नहीं आया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
November 12, 2026
अस्पताल में भर्ती घायल विस्तार सैपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव में गुरुवार को दो पक्षों में पत्थर घड़ी को लेकर लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मामले की खबर मिलने […]
November 10, 2026
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस विस्तार धौलपुर की बजरंग कॉलोनी में 22 वर्षीय मुकेश कुमार की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ मिला। परिजनों को जानकारी मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना […]
November 9, 2026
A land dispute is being cited as the reason for the incident; the police have placed both bodies in the mortuary and are investigating the circumstances surrounding the apparent suicides.
