राजस्थान:बनियान में छिपाए 20 लाख, बैग में भी कैश; उदयपुर में 80 लाख रुपये के साथ गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार – Hawala Funds Amounting To 80 Lakh Rupees Seized,

हवाला रकम
– फोटो : credit
November 19, 2026

हवाला रकम
– फोटो : credit
राजस्थान के उदयपुर में हवाला के जरिए रकम के लेनदेन की आशंका के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपोल थाना पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपी गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं। वे 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बनियान और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी में कुल 16 हजार नोट मिले। इतनी बड़ी रकम के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस अब रकम के स्रोत और इसकी डिलीवरी के ठिकाने का पता लगा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तीनों युवक
थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने की हॉक में तैनात कॉन्स्टेबल शिवलाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। आशंका जताई गई थी कि उनके पास हथियार हो सकते हैं या वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित की और बताए गए हुलिए के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तीनों युवक घबरा गए। उन्होंने अपने पास हथियार होने से इनकार किया। इसके बाद तलाशी ली गई तो उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिली। रकम छिपाने का तरीका देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
बनियान के अंदर छिपा रखे थे 20 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार, हार्दिक कुमार प्रजापति ने अपनी बनियान के अंदर 20 लाख रुपये छिपा रखे थे। इसके अलावा उसके बैग से भी 20 लाख रुपये बरामद हुए। इस तरह अकेले हार्दिक के पास से 40 लाख रुपये मिले। वहीं, जयेश भाई प्रजापति और दिनेश भाई पटेल के पास से 20-20 लाख रुपये बरामद किए गए। तीनों के पास से कुल 80 लाख रुपये मिले हैं।
500 रुपये के 16 हजार नोट बरामद
पुलिस ने बताया कि बरामद रकम में 500-500 रुपये के कुल 16 हजार नोट थे। इतनी बड़ी नकदी के संबंध में तीनों आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही रकम के बारे में संतोषजनक जानकारी दे पाए। इसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी 80 लाख रुपये कहां से लेकर आए थे और उदयपुर में इसे किस व्यक्ति या स्थान तक पहुंचाना था। साथ ही हवाला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
November 18, 2026
राजस्थान के उदयपुर जोन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस और CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। CID की उदयपुर जोन स्पेशल ब्रांच और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने राजसमंद और सलूंबर जिलों में कार्रवाई कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया है। इनमें दो महिलाएं और दो […]
November 18, 2026
शाहिद के ठुमकों से सजी महफिल विस्तार लेकसिटी उदयपुर में मंगलवार रात बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में एक भव्य निजी शादी समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उनके डांस मूव्स और खास अंदाज ने मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में […]
November 18, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : adobestock विस्तार अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए कार हादसे में चार युवकों की मौत के 10 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में टायर दुकान मालिक को आठ साल के सश्रम कारावास की […]
